फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: देवास पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच हुआ, गंभीर घायलों का इलाज जारी

Fri, 15 May 2026 12:46 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास (मध्य प्रदेश)

सार

मध्य प्रदेश के देवास के टोंककला में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद कई लोग हताहत हुए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने मृतकों का आंकड़ा बढ़कर पांच होने की पुष्टि की है। करीब 15 घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
देवास में धमाके से दहला इलाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरूवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। यह हादसा देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में चलने वाली एक पटाखा फैक्टरी में हुआ। 
विज्ञापन


फैक्टरी में काम कर रहे थे कई मजदूर
देवास कलेक्टर ऋतु राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग कैसे लगी इसकी भी जांच हो रही है। 

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद  करीब 15 घायलों में से नौ लोगों को इंदौर के एक अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्टरी से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

मौके पर पहुंची दमकल और प्रशासन की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें