फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शादी समारोह से लौटते समय अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार

Thu, 08 Dec 2022 03:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास के मक्सी रोड पर बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पुलिया से टकरा गई, हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के मक्सी रोड पर चिड़ावद के पास बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होकर तराना लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जब सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Accident: कार और बाइक की टक्कर में यूपी के दो युवकों की मौत, हादसे के बाद सौ फीट तक घिसटते रहे दुपहिया सवार
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जानकारी के अनुसार सीहोर में शादी समारोह में शामिल होकर तराना लौट रहे नयापुरा, तराना निवासी 62 वर्षीय बद्रीलाल सोनी, बद्रीलाल का 46 वर्षीय बेटा निलेश सोनी, नीलेश की पत्नी ममता, निलेश सोनी का 14 वर्षीय बेटा कृष्णा और तीन वर्षीय शिवाय की कार को चिड़ावाद के पास बुधवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार बद्री लाल सोनी और बेटा नीलेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ममता सोनी, कृष्णा सोनी और शिवाय सोनी गंभीर घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत के चलते तीनों को इंदौर रैफर कर दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर पिता और पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें