फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदाना-बिजाना में मौतों का सिलसिला: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, मौतों पर उठाए सवाल

Sat, 24 Oct 2026 09:52 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के चंदाना और बिजाना गांवों में करीब 10 संदिग्ध मौतों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जहरीली शराब की आशंका जताई है। प्रशासन के अनुसार, मौतों का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
जीतू पटवारी ने मौतों पर सवाल उठाए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के ग्राम चंदाना और बिजाना में पिछले एक महीने के दौरान हुई संदिग्ध मौतों का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों ने मौतों के पीछे जहरीली शराब की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री अरुण यादव गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों के अनुसार, पिछले एक महीने में गांव में कई लोगों की मौत हुई है। परिजनों का दावा है कि कुछ लोगों को शराब पीने के बाद आंखों में धुंधलापन, दिखाई देना बंद होने, घबराहट और उल्टी जैसी शिकायतें हुई थीं। कुछ लोगों की अस्पताल ले जाते समय, जबकि कुछ की अस्पताल में या रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में डायरी सिस्टम के माध्यम से शराब बेची जा रही है और इन मौतों का इससे संबंध हो सकता है। हालांकि, मौतों के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- 1 सप्ताह पहले पति और बेटे को छोड़ा, प्रेमी के साथ इंदौर में फ्लैट लिया, वहीं से गिरकर मौत
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा- पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौतों का कारण
एसडीएम अभिषेक शर्मा के मुताबिक, प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार चंदाना और बिजाना में करीब 10 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में ज्यादातर की उम्र 70 वर्ष से अधिक थी। एक व्यक्ति की मौत ब्रेन हेमरेज से होने की जानकारी मिली है, जबकि तीन मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। प्रभारी कलेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि कुछ मृतकों के विसरा के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए हैं। शराब की बोतलों पर दर्ज बैच नंबर की जांच में संबंधित शराब के जहरीली होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मौतों का शराब से संबंध है या नहीं, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रशासन का कहना है कि कुछ मौतें प्राकृतिक और कुछ अन्य कारणों से हुई हो सकती हैं। मामले की जांच जारी है और किसी की जिम्मेदारी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जीतू पटवारी ने ली जानकारी
गांव में परिजनों से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी देवास कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी कलेक्टर दिलीप कुमार, एडीएम शोभाराम सोलंकी, एसडीएम अभिषेक शर्मा और तहसीलदार हरिओम ठाकुर से चर्चा कर मामले की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि मौतों के कारणों का पता चल सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन


अरुण यादव ने शराब माफिया और संरक्षण पर उठाए सवाल
पूर्व मंत्री अरुण यादव ने भी ग्रामीणों की मौतों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सागर, छिंदवाड़ा और बालाघाट के बाद अब देवास में भी अवैध शराब का मामला सामने आया है। उन्होंने शराब माफिया को कथित प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। अरुण यादव के मुताबिक, मृतकों के परिजनों ने उन्हें शराब पीने के बाद मौत होने और कुछ लोगों की आंखों पर असर पड़ने की जानकारी दी है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल चंदाना और बिजाना में हुई मौतों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के नतीजों का इंतजार है। इन्हीं रिपोर्टों से स्पष्ट हो सकेगा कि मौतों के पीछे जहरीली शराब, अन्य स्वास्थ्य कारण या कोई दूसरी वजह जिम्मेदार थी।

चंदाना गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें