फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: बड़े भाई ने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या की, सब्बल और फावड़े से पीटकर ऊपर चढ़ा दिया ट्रैक्टर...

Fri, 10 Dec 2021 11:35 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्यप्रदेश के देवास में रिश्तों के कत्ल की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र में भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले तो उसे सब्बल से पीटा। इसके बाद उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन
मृतक रामविलास। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के देवास में रिश्तों के कत्ल की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले तो उसे सब्बल से पीटा। इसके बाद उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। मृतक का नाम रामविलास (45) है। सोमवार रात को रामविलास अपनी बुलेट से खेत के रास्ते से होकर आंवली घाट की ओर जा रहा था। पीछे से उसका बेटा ट्रैक्टर में ईंट भट्टे के लिए कोयला भरकर ले जा रहा था। रास्ते में बड़ा भाई भागीरथ, उसके बेटे सुनील और अनिल ने बुलेट से जा रहे रामविलास का रास्ता रोका। धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। विवाद हुआ और तीनों ने सब्बल और फावड़े से रामविलास को पीटना शुरू कर दिया। इससे वह अचेत हो गया। इसके बाद आरोपी भागीरथ के बेटे ने रामविलास पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद मृतक रामविलास का बेटा राहुल आया और पुलिस को सूचना दी। खातेगांव थाना प्रभारी एमएस परमार ने बताया कि आरोपी भागीरथ, सुनील और अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक का ईंट भट्टे का व्यवसाय था। आरोपी मृतक का सगा बड़ा भाई है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। 2019 में भी बिजली लाइन को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते सोमवार को  वारदात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें