फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: टीआई की शहादत पर एसपी का बड़ा बयान, बोले- पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना ही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि

Mon, 02 Nov 2026 01:59 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

अवैध शराब की खेप पकड़ने के दौरान टीआई की मौत के मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा है कि पुलिस का लक्ष्य केवल एक वाहन या कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। 
विज्ञापन
टीआई की मौत पर एसपी का सख्त संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की खेप पकड़ने की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आइशर वाहन जब्त किया है, जिसमें से 1800 लीटर से अधिक अल्कोहल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में इस खेप का स्रोत हरदा की एक वाइन शॉप सामने आया है। हालांकि अल्कोहल कहां पहुंचाया जाना था और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन


तीन से चार पुलिस टीमों ने की थी घेराबंदी
एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब की खेप के परिवहन को लेकर खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद जिले में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। एक टीम का नेतृत्व खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी कर रहे थे, जबकि दूसरी टीम में सतवास और कन्नौद के थाना प्रभारी शामिल थे।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हरदा-नेमावर हाईवे पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से एक ट्रक देवास की तरफ आ रहा है। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहन को रोकने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि ट्रक एक ढाबे पर पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान चेकिंग के लिए पहुंची पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाय टीआई दिलीप पुरी पर चढ़ा दिया। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल खातेगांव के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देवास टीआई की मौत: मंत्री सारंग का आरोप-कांग्रेस नेताओं से जुड़े होने के आरोप, डीजी उपेंद्र जैन कर रहे जांच

पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना ही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि
एसपी ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल एक वाहन या कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी जो दूसरों के लिए उदाहरण बने। यही दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जहरीली शराब कांड के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी
गौरतलब है कि देवास जिले के चंदाना और बीजाना गांवों में हाल ही में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को भी हटा दिया था।
विज्ञापन


जहरीली शराब कांड के बाद जिले में अवैध शराब के निर्माण और परिवहन पर निगरानी बढ़ाई गई थी। अब खातेगांव थाना प्रभारी की मौत के बाद पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कही है। एसपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक, दोनों मामलों की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें