फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: कर्ज से परेशान 'धरतीपुत्र' ने की आत्महत्या, आरोप- बैंक कर्मी प्रताड़ित कर रहे थे

Thu, 03 Nov 2022 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक किसान ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि किसान बैंक का ऋण नहीं चुका पा रहा था, जिसके चलते वह परेशान था। ऊपर से बैंक कर्मी भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में बारिश से चौपट हो चुकी फसल के कारण पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान को बैंक का ऋण चुकाने के लिए इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। मामला बुधवार दोपहर का है। मोहखेड़ ब्लाक के ग्राम राजेगांव में रहने वाले किसान रामदत्त पिता गणेश दत्त चौधरी ने अपने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली।

विज्ञापन


बता दें कि घटना के बाद परिजनों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टीआई गोपाल घासले भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

बेटा बोला- SBI क्रेडिट कार्ड का 2.50 लाख रुपये था कर्ज...
रामदत्त के बेटे ने दुर्गेश के मुताबिक, उसके पिता पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड का 2.50 रुपये का कर्ज था। 27 अक्टूबर को बैंक की टीम उनके घर आई थी, जिन्होंने कर्ज जमा करने के लिए दबाव बनाया था। ऐसे में उन पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई थी, जिससे वे डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन


फसल हो गई थी चौपट...
दुर्गेश चौधरी के मुताबिक बारिश में उनकी मक्का और सोयाबीन की फसल चौपट हो गई थी। ऐसे में कर्ज चुकाने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे। वह कहां से कर्ज चुकाते, जिसको लेकर उसके पिता काफी परेशान थे। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें