फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नाले में बह रहा था युवक, झाड़ी ने दिया सहारा तो रस्सी लेकर पहुंचे युवकों ने बचाई जान

Sat, 13 Aug 2022 11:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उसी बचाने के लिए कुछ युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर ही नाले में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद नाले में बहे युवक को सकुशल बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में गुढ़ा खुर्द गांव के पास नाले में गिरने से एक बाइक सवार बह गया। वह बाइक पर सवार होकर रपटा को पार कर रहा था। नाला उफान पर था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कुछ दूर एक झाड़ी नुमा पेड़ के सहारे रुक गया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पलका गांव निवासी अरविंद अहिरवार अपनी बुआ के यहां राखी बंधवाने के लिए गुढ़ा कला गांव आया था। बारिश की वजह से नाला उफान पर था। उसके बावजूद भी युवक बाइक से नाला पार करने लगा। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और युवा नाले में बाइक समेत गिर गया। जिसके बाद वह नाले में बहने लगा। तभी नाले में मौजूद एक झाड़ी में वह फंस गया और आगे नहीं जा सका। 

उधर, घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उसी बचाने के लिए कुछ युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर ही नाले में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद नाले में बहे युवक को सकुशल बाहर निकाला गया। अभी नाले में पानी अधिक होने के कारण युवक की बाइक नहीं निकाली जा सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें