फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी छह दिन तक रखा वेंटिलेटर पर!

Sat, 14 Jun 2014 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल के एलबीएस हॉस्पिटलों के चार डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने एक मृत मरीज को छह दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि वे इस मामले में एमपी मेडिकल काऊंसिल से कानूनी सलाह के बाद ही डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

अपनी पत्नी की मौत के बाद शिकायतकर्ता मदन नंदन सहाय फरवरी में कोर्ट गए थे। कोर्ट के निर्देश पर शहाजहांनाबाद पुलिस ने डॉक्टर भूपेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर जीएस गौतम, डॉक्टर रोहित कुमार और डॉक्टर आनंद यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा है कि वो फिलहाल डॉक्टरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और विशेषज्ञों की राय का इंतजार कर रही है। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों के मेडिकल गैजेट और दवाइयों को परीक्षण के लिए एमपीएमसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी(उत्तर) अरविंद सक्सेना ने कहा कि,"हमने एमपीएसी को उसकी राय देने के लिए कहा है। इसके बाद ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें