फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित दूल्हे को घोड़ी से उतार कर पीटा

Wed, 11 Jun 2014 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित दूल्हे को कथित तौर पर पीटा गया।
विज्ञापन


जिले के सवादा गांव में हो रही इस शादी में दूल्हा जैसे ही रस्म के लिए घोड़ी चढ़ा उसे घोड़ी ले उतार दिया गया और पीटा गया।

घटना के वक्त पीड़ित मनोज अहिरवार(21) विवाह से पहले रस्म पूरी करने के लिए घोड़ी चढ़ कर गांव के बुजुर्गों से आर्शीवाद लेने गया। ऐसा करने पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। और बाद में उसके साथ मार-पीट की गई।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपियों में लाड़ले यादव, खड़िया यादव, अम्मू यादव, मिठ्ठू यादव, जाहर यादव, राम सिंह और पर्वत पटेल शामिल हैं। इसके अलावा कम से कम 6 आरोपी इस मामले में फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की परंपरा के मुताबिक यहां सिर्फ 'ऊंची जाति' के लोग ही घोड़े पर बैठ सकते हैं। 'नीची जाति' के लोगों को पैदल चलकर ही गांव के लोगों का आर्शीवाद लेने जाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें