फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जंगल में खून से सना शव मिलने से सनसनी, एक रात पहले कुछ साथियों के साथ घूमता देखा गया था युवक

Thu, 06 Jul 2023 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के रजपुरा थाना इलाके में आने वाले अनगोरी गांव से लगे जंगल में एक युवक की खून से सनी लाश मिली है। जख्मों से अनुमान लगाया गया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है। 
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के अनगोरी गांव के जंगलों में एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह जिले के रजपुरा थाना इलाके में आने वाले अनगोरी गांव से लगे जंगल में एक युवक की खून से सनी लाश मिली है। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसकी शिनाख्त मनोहर पिता मदन बारेला (40)  के रूप में की गई। शव के ऊपर पाए गए जख्म से अनुमान लगाया गया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि युवक की हत्या शराब के नशे में की गई। ये भी पता चला है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार शाम को देखा गया था और गुरुवार सुबह उसका शव जंगल में मिला। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के हाथ अहम सबूत लग चुके और जल्द पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा कर देगी। रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की वजह का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें