फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया में सनसनी: बंद में कमरे में महिला ने खुद को मारी गोली, आईसीयू में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jun 2026 01:40 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया के जोहनिया गांव में रविवार सुबह नीलम करन ने देसी कट्टे से पेट में गोली मार ली। 315 बोर का राउंड शरीर में फंसा है। पति घर पर नहीं था। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
महिला के पेट में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जोहनिया गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक महिला ने देसी कट्टे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरातफरी मच गई। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को पहले इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, जोहनिया गांव निवासी नीलम करन (पत्नी मुकेश करन) रविवार सुबह घर के एक कमरे में अकेली थीं। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो नीलम खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थीं। उनके पास एक देसी कट्टा भी मिला।

परिजनों ने तत्काल उन्हें इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार महिला के पेट के निचले हिस्से में .315 बोर की गोली फंसी हुई है। गोली आंत के पास होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल महिला को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर लेकिन गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: नीट परीक्षार्थियों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, आठ केंद्रों पर मिला निःशुल्क अल्पाहार 

घटना के समय महिला के पति मुकेश करन खेत पर कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। घर में उनका बेटा तथा अन्य परिजन मौजूद थे। बेटे ने पुलिस को बताया कि अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कमरे में पहुंचने पर उसकी मां घायल अवस्था में मिलीं। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा जब्त कर लिया है तथा कमरे की तलाशी लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। महिला के होश में आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि .315 बोर का देसी कट्टा घर तक कैसे पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस हथियार के स्रोत और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें