फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडा लगाने छत पर गया था छात्र, 11 केवी लाइन की चपेट में आकर मौत

Fri, 14 Aug 2026 10:54 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया में तिरंगा लगाने की तैयारी के दौरान स्कूल की छत पर झंडा लगाने गए 16 वर्षीय छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तिरंगा लगाते हुए करंट से हुई छात्र की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच प्रदेश के दतिया जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं छात्र के परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा दतिया के लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान 16 वर्षीय छात्र राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए स्कूल की छत पर गया था। झंडे में लोहे का पाइप लगाया गया था।

छात्र जब झंडा लगाने की कोशिश कर रहा था तभी लोहे का पाइप स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आते ही छात्र करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में मौजूद लोगों ने छात्र को बचाने की कोशिश की लेकिन बाद में छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mandla News: महिला की अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, छह साल पुराने हत्याकांड का भी हुआ खुलासा

मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल की छत पर झंडा लगाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा गया। उनका आरोप है कि स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के बावजूद झंडा लगाने के लिए छात्र को छत पर भेजा गया।
विज्ञापन


परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, सुरक्षा इंतजामों और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे में किसकी लापरवाही रही और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और हाई वोल्टेज विद्युत लाइनों के आसपास होने वाली गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें