फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: कक्षा पांचवीं की परीक्षा में लापरवाही, राज्य शिक्षा केंद्र की जगह NCERT का बांटा पेपर

Mon, 03 Mar 2025 12:17 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया में पांचवीं कक्षा की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित परीक्षा में छात्रों को निर्धारित प्रश्न पत्र की जगह एनसीईआरटी का पेपर दे दिया गया।
विज्ञापन
शासकीय स्कूल, छल्लापुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले में पांचवीं कक्षा की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित परीक्षा में छात्रों को निर्धारित प्रश्न पत्र की जगह एनसीईआरटी का पेपर दे दिया गया और यही नहीं जब इसे सुधारने की कोशिश की गई तब भी नई गलती हो गई।

विज्ञापन


परीक्षा शुरू होते ही छात्रों को जब प्रश्न पत्र बांटे गए तो वो राज्य शिक्षा केंद्र के बजाय एनसीईआरटी के निकले। इससे छात्रों में हड़कंप मच गया। गलती सुधारने की जल्दबाजी में कर्मचारियों ने फिर दूसरी गलती कर दी। सेकेंड लैंग्वेज की जगह फर्स्ट लैंग्वेज का पेपर दे दिया गया।

परीक्षा केंद्रों में मची इस अफरा-तफरी के बीच शिक्षाकर्मी दौड़ते नज़र आए। पेपर सही करने की कोशिश की गई, लेकिन नई समस्या यह आई कि नए प्रश्न पत्र पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचे थे। ऐसे में छात्रों को पेपर भी नहीं मिले और वे अपने घर तक उसे ले जाकर हल नहीं कर सके। बड़ी बात यह रही कि इस लापरवाही पर जब जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि हमने गलती स्वीकार की है। इस पर जांच होगी और ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में डीपीसी महेंद्र सिंह सेंगर ने एपीसी बृजमोहन दुबे को स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी कर दिया है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी या सिर्फ एक नोटिस जारी कर लापरवाही पर पर्दा डाल दिया जाएगा? शिक्षा प्रणाली में इस तरह की लापरवाहियां बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हैं। देखना होगा कि क्या शिक्षा विभाग इस गलती से सबक लेता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें