फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में बेटा बना हैवान, अपनी ही मां को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Thu, 12 Feb 2026 07:46 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया के विजयपुर गांव में जमीन विवाद के चलते बेटे अरविंद पाल ने नुकीले पत्थर से अपनी मां मिथिला पाल की हत्या कर दी। पत्नी के दबाव और पारिवारिक विवाद के बीच घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर समेत साक्ष्य जुटाने शुरू किए। 

विज्ञापन
हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में जमीन के विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक बेटे ने अपनी ही मां की नुकीले पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना दिया है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय मिथिला पाल पत्नी महेश पाल के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके छोटे बेटे 29 वर्षीय अरविंद पाल पर है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका का भतीजा सुरेंद्र पाल घर पहुंचा। घर के अंदर से डेढ़ साल के मासूम बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, जबकि बाहर से ताला लगा हुआ था। खिड़की से झांककर देखने पर मिथिला पाल खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

ये भी पढ़ें- अंधविश्वास के शक में दो की निर्मम हत्या, वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने जानें कैसे बिछाया था जाल?
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी अरविंद पाल को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी के नशे का आदी होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी करीब छह साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दूसरी शादी हुई, जिससे उसका डेढ़ साल का बेटा है। दूसरी पत्नी भी करीब 20 दिन पहले घर छोड़कर मायके गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी का कहना था कि जब तक मां के नाम की जमीन उनके नाम नहीं की जाएगी, वह साथ नहीं रहेगी। इसी बात को लेकर अरविंद और उसकी मां मिथिला पाल के बीच विवाद हुआ, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आरोपी ने नुकीले पत्थर से मां पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


वहीं बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद और पत्नी के दबाव की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें