फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कलेक्टर के सामने महिला को घसीटा, इस बात की शिकायत करने आई थी, जिलाधीश बोले- आप हमें ब्लैकमेल कर रहे

Wed, 15 Oct 2025 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

मध्य प्रदेश के दतिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कलेक्टोरेट में मदद मांगने पहुंची महिला को घसीटकर बाहर किया गया। बताया गया कि महिला आत्महत्या की धमकी दे रही थी। कलेक्टर ने समझाइश देकर उन्हें विदा किया। 
विज्ञापन
दतिया में कलेक्टर के सामने महिला को घसीटा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया में कलेक्ट्रेट परिसर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक महिला ने अपनी शिकायत के समाधान न होने पर आत्मदाह की धमकी दे दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिला को काबू में किया, लेकिन इसी दौरान महिला को घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। चौंकाने वाली बात ये है कि महिला को घसीटे जाने के वक्त कलेक्टर साहब भी वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन




मामला बड़ौनी नगर पालिका क्षेत्र के एक विवादित प्लॉट से जुड़ा है। महिला का कहना है कि उसने वर्ष 2019 में प्लॉट खरीदा था और उसके पास उसकी रजिस्ट्री दस्तावेज मौजूद हैं। वहीं महिला का आरोप है कि नगर पालिका ने उसी प्लॉट का नामांतरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बीच सड़क पर महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, देखिए Live वीडियो
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह कई बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि छोटे अधिकारी उन लोगों से मिले हुए हैं इसलिए मुझे बार-बार गुमराह किया जा रहा है। महिला ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। इसके साथ ही उसने कहा है कि मैं सीएम डॉक्टर मोहन यादव तक भी इसकी शिकायत करूंगी।

घटना के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े स्वयं मौके पर मौजूद थे। वीडियो में कलेक्टर कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, इसमें प्रशासनिक स्तर पर कोई हस्तक्षेप संभव नहीं है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि महिला की शिकायत पर अब तक चार बार जांच कराई जा चुकी है। संयुक्त कलेक्टर सहित विभिन्न स्तर के अधिकारी मौके पर जाकर तथ्यात्मक जांच कर चुके हैं। जांच में पाया गया कि मामला अदालत में लंबित है, इसलिए प्रशासन को इस पर कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें