फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा: शादी का दबाव बना प्रेमिका की मौत की वजह, दतिया में गला घोंटकर की हत्या; ऐसे खुला राज

Thu, 28 May 2026 10:47 AM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का दबाव और विवाद बढ़ने पर प्रेमिका की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। चलिए जानते हैं कहां से शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी और कैसे खत्म हो गई?
विज्ञापन
सनसनीखेज हत्याकांड का खुला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र का है। जहां उत्तरप्रदेश के जौनपुर निवासी महिला मृदुला उर्फ अंजली का शव नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आरोपी बंटी दोहरे गुजरात के सूरत में फैक्ट्री में काम करता था।वहीं, उसकी मुलाकात महिला से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला आरोपी पर शादी करने और पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आरोपी की पत्नी को अश्लील मैसेज और धमकियां भी भेजीं। 23 मई को महिला सूरत से दतिया पहुंची थी। आरोपी उसे बातचीत के बहाने नदी के पुराने पुल पर लेकर गया। वहीं मोबाइल देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने महिला की चुन्नी से गला घोंट दिया।

आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया
हत्या के बाद आरोपी ने महिला को नदी में फेंक दिया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने महिला के दोनों मोबाइल भी तोड़कर नदी में फेंक दिए। 25 मई को शव मिलने के बाद पंडोखर पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का बैग और वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


मोहब्बत से शुरू हुई यह कहानी अब सलाखों तक पहुंच चुकी है
जिस रिश्ते में कभी प्यार था, उसका अंत कत्ल, खामोशी और मातम में हुआ।अक्सर अवैध संबंध का परिणाम खौफनाक ही होता हैlपंडोखर थाना क्षेत्र में 25 मई को एक महिला का शव नदी में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, साइबर सेल एवं एफएसएल टीम द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी बंटी दोहरे को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा महिला को बातचीत के बहाने पुराने पुल पर ले जाकर चुन्नी से गला घोंटने एवं शव को नदी में फेंकने की बात सामने आई है।आरोपी की निशानदेही पर मृतका का बैग एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें