फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री के पुतला फूंकने को लेकर बवाल: भीम आर्मी और हिन्दू संगठनों के बीच झड़प, पथराव में तीन घायल

Sat, 08 Nov 2025 09:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

इंदरगढ़ कस्बा में बागेश्वर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और आजाद पार्टी का हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते पथराव और झड़प तक पहुंच गया।
विज्ञापन
बवाल के दौरान भीड़ को खदेड़ती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया में बागेश्वर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और आजाद पार्टी का हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते पथराव और झड़प तक पहुंच गया। बवाल को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज इंदरगढ़ अस्पताल में जारी है। कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला शनिवार थाना इंदरगढ़ इलाके का है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रैली निकालते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया
पुतला दहन के विरोध में नारेबाजी
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के प. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे। ग्वालियर चौराहे के पास पहुंचकर उन्होंने निर्धारित स्थल से कुछ दूर पहले ही शास्त्री का पुतला फूंक दिया। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करने लगे। हिंदू संगठन ने दामोदर यादव का भी पुतला फूंका। दोनों पक्षों में नोक-झोंक शुरू हो गई पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
इसके बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदरगढ़ थाने पहुंचे और शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने हिंदू संगठनों पर जातिगत गालियां देने और कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया। थाने से लौटते समय रास्ते में दोनों गुटों का फिर आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन से भीड़ को खदेड़ा। भगदड़ के बीच तीन लोग घायल हो गए।

 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू संगठन बोले- संतो का अपमान नहीं होने देंगे
सनातन हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राठौर का कहना है कि, प. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जात-पात मिटाने और सनातन एकता की बात करते हैं। हम संतो का पुतला जलने नहीं देंगे। अगर किसी को विरोध करना है तो नेताओं का करें, संतों का नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमने जवाब में आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला दहन किया है।

विरोध को लेकर यह हैं आरोप
गौरतलब है कि, बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के विरोध में दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने हाल ही में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने शास्त्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने हरियाणा में उन्हें गालियां दीं और धमकाया। इसी के विरोध में उनके भाई केशव यादव ने इंदरगढ़ में पुतला दहन कार्यक्रम तय किया था।फिलहाल पुलिस ने दोनों संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर लिया है और अतिरिक्त बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी है।


बवाल के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें