फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datiya: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले लाड़ली बहिना के बाद अब बनेगी लखपति दीदी, स्वदेशी वस्तु अपनाने की अपील

Tue, 26 Aug 2025 09:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा स्वदेशी वस्तु को अपनी जवीन शैली में अपनायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़े।
विज्ञापन
दतिया के कार्यक्रम में शिवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया के आधुनिक पशु चिकित्सकीय परिसर, पशुधन और आवासीय परिसर के लोकार्पण के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहिनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहिना योजना के साथ-साथ उन्हें लखपति दीदी बनाने का शासन का लक्ष्य है और उसके लिए हम कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है और नई-नई योजनायें लाई जा रही है। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी जोड़कर उनके जीवन को और बेहतर बनाया जा रहा है। शासन द्वारा नागरिकों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सुविधायें दी जा रही है। तो क्यों न पशुओं को भी वहीं वेहतर सुविधायें प्रदान की जाये।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान भाईयों को इस नवीन परिसर के लोकार्पण के बाद कई तरह से फायदा पहुंचेगा। वह अपने पशुओं का ईलाज कराएंगे साथ ही अपनी आमदनी पशुपालन में किस प्रकार बढ़ा सकते है इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। पशुपालन को एफपीओ से भी जोड़ा जायेगा। किसान भाईयों के लिए पशु मेले का आयोजन भी किया जायेगा। दूध प्रोसिंग के लिए नई तकनीक को विकसित किया जायेगा।

 

विज्ञापन

पैधारोपण करते केन्द्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मत्स्यिकी के कोर्स यहां प्रारंभ हो गए हैं। इसके साथ-साथ वीसीआई से चर्चा कर यहां वेटनरी कोर्स भी प्रारंभ किये जायेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस क्षेत्र में शिक्षा पूरी करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है और लोगों को रोजगार से जोड़ना भी बड़ी सेवा है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि का पूरा परिदृश्य बदल रहा है। कृषकों को लाभान्वित करने के लिए नित नए प्रयास किये जा रहे। अब प्रयास रहेगा हर गांव से गरीबी को दूर किया जाये और हर कच्चे घर को पक्के में बदला जाए। उन्होंनें स्वदेशी वस्तु को अपनी जवीन शैली में अपनायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़े जाने की बात कही। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान परिसर में पैधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, सांसद भिण्ड़-दतिया संसदीय क्षेत्र संध्या राय, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, करैरा विधायक रमेश खटीक, पूर्व विधायक भाण्ड़ेर घनश्याम पिरौनिया, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, कुलपति अशोक कुमार अवस्थी, सचिव एवं महानिदेशक आईसीएआर डॉ. एमएल जाट, अधीष्ठाता पशु चिकित्सा महाविधालय वीपी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें