फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: बीएससी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला, शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

Tue, 08 Apr 2025 08:16 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया जिले में पंडोखर थाने के एक गांव में 19 साल की बीएससी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दतिया में पंडोखर थाने के एक गांव में 19 साल की बीएससी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वह अपने मामा के यहां आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के अभिषेक शाक्य से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। पिछले एक साल से हो रही बातचीत प्यार में बदल गई।

यह भी पढ़ें: आठ साल बाद प्रदेश के चार लाख अधिकारी-कर्मचारियों का मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, सीएम ने किया एलान
विज्ञापन


अभिषेक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन शादी से मुकर गया है, अब किसी और से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था, अभिषेक उसके घर आया। छात्रा ने जब उससे शादी के बारे में पूछा तो उसने बताया परिवार वाले नहीं मान रहे हैं, इसलिए शादी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जबलपुर से होकर बेलगावी-मऊ-बेलगावी के मध्य संचालित हो रही समर स्पेशल ट्रेन, अन्य जानकारियां जान लें

पीड़िता के मना करने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। परिवार वालों ने आरोपी के घर जाकर शादी की बात की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता और मामा के साथ मंगलवार को थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रिपु दमन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें