फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया: पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को कोर्ट ने जेल भेजा, एससी-एसटी एक्ट के मामले में हुई गिरफ्तारी

Thu, 13 Jan 2022 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक और दबंग नेता राजेंद्र भारती को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बुधवार को एक महिला राधाबाई मोगिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने तीन दिन के लिए जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को गिरफ्तार कर लिया गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक और दबंग नेता राजेंद्र भारती को कोर्ट ने तीन दिन के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ बुधवार को एक महिला राधाबाई मोगिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जमीन से जुड़ा बताया गया है। राजेंद्र भारती के खिलाफ बुधवार देर रात्रि में दतिया के किला चौक मैदान पर आंदोलनरत आदिवासी राधा मोगिया ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर करवाई थी। गुरुवार सुबह कोतवाली, सिविल लाइन, चिरुला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ राजेंद्र भारती के निवास पर पहुंचे, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विशेष न्यायाधीश मधुसूदन मिश्रा के न्यायालय में पेश किया था। जहां से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को तीन दिन के लिए जेल भेज दिया गया। उक्त मामले में अब सोमवार 17 जनवरी को सुनवाई होगी। अब पूर्व विधायक भारती को तीन दिन जेल में रहना होगा।

विज्ञापन


जमीनी विवाद के चलते आदिवासी समुदाय के लोग बीते 7 दिनों से आंदोलनरत थे। बुधवार को भी पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सहरिया विकास परिषद ने आदिवासी परिवारों को साथ लेकर नगर में एक बड़ी रैली भी निकाली थी। इससे 2 दिन पहले ही सहरिया क्रांति के संजय बेचैन ने भी मोगिया आदिवासियों की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


फिलहाल विधायक की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता भी कोतवाली पहुंच गए। सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, दीपेंद्र पुरोहित, केशव यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर से मिलकर पूर्व विधायक भारती की गिरफ्तारी के मामले में एक ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर पूर्व विधायक को छोड़ने की मांग रखी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें