फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: टिकट विवाद के बाद हरकत में भाजपा, सीएम हाउस में हुई नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक

Sat, 11 Jul 2026 10:01 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट विवाद के बाद भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की कवायद तेज कर दी है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ अहम बैठक की, जिसमें दतिया के सियासी हालात और संगठन को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
भाजपा का डैमेज कंट्रोल शुरू, सीएम मोहन यादव और संगठन के शीर्ष नेताओं से मिले नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट बदलने के बाद भाजपा में मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बंद कमरे में अहम बैठक हुई।
विज्ञापन



इस बैठक को दतिया उपचुनाव से पहले भाजपा के डैमेज कंट्रोल की बड़ी कवायद माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक में दतिया में टिकट कटने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नाराजगी तथा इस्तीफों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में माहौल बनाने और संगठन को फिर से एकजुट करने की रणनीति भी तैयार की गई।
विज्ञापन


भाजपा का संदेश- कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि दतिया में कुछ कार्यकर्ताओं ने भावावेश में इस्तीफे दिए हैं, लेकिन उन्हें कोई इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा संगठन किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगा। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा के सम्मानित वरिष्ठ नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में पार्टी दतिया उपचुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

'पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, निभाऊंगा'
बैठक के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे संगठन के बुलावे पर भोपाल आए हैं। पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसे जिताने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने दोहराया कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: 'संगठन सर्वोपरि है', टिकट विवाद पर देवड़ा का बयान, उमंग सिंघार ने कहा-अब मोहन यादव ने नरोत्तम को निपटाया

डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा
दतिया में टिकट बदलने के बाद भाजपा के भीतर जिस तरह विरोध सामने आया, उसके बाद यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। पार्टी अब नाराज कार्यकर्ताओं को साधने, संगठन को एकजुट करने और चुनावी अभियान को गति देने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें