फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: 3500 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया गेहूं खरीदी केंद्र प्रभारी, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Fri, 03 May 2024 04:13 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में आने वाले मुस्कान वेयर हाउस उपार्जन गेहूं खरीदी केंद्र पर शुक्रवार को केंद्र प्रभारी हरी सिंह ठाकुर को सागर लोकायुक्त ने 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी खरीदी केंद्र प्रभारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में आने वाले मुस्कान वेयर हाउस उपार्जन गेहूं खरीदी केंद्र पर शुक्रवार को केंद्र प्रभारी हरी सिंह ठाकुर को सागर लोकायुक्त ने 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सेल्समैन हरी सिंह ठाकुर शिकायतकर्ता किसान मोहन सिंह ठाकुर महूना से 25 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत की मांग रहा था। जिसके बाद किसान प्रकाश पटेल ने एक मई को सागर लोकायुक्त में एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम में शामिल टीआई केपीएस बेन ने बताया कि आरोपी केंद्र प्रभारी के द्वारा किसान से रिश्वत मांगी जा रही है। वह पहले 3100 रुपये और दूसरी बार 620 रुपये रिश्वत के दे चुका था और अब फिर से मांग रहा था। शुक्रवार दोपहर सागर लोकायुक्त टीम ने किसान को केमिकल युक्त नोट देकर केंद्र प्रभारी के पास भेजा। जैसे ही सेल्समैन ने रुपये अपने हाथ में लिए टीम ने दबोच लिया। आरेपी केंद्र प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान सागर लोकायुक्त टीम में अभिषेक वर्मा, विक्रम सिंह, आशुतोष व्यास,सुुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र की मौजूदगी रही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें