मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था।जनवरी माह के पहले सप्ताह तक इसी तरह सुबह का मौसम बना रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दमोह शहर इस समय कोहरे से ढका हुआ है। लगातार तीसरे दिन यह कोहरा इसी तरह छाया रहा। एक दिन पहले यानी सोमवार को भी शहर में इसी तरह घना कोहरा छाया रहा और सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप निकली और उसके बाद कोहरा कम हुआ।
विज्ञापन
दिनभर लोगों ने हल्की ठंड का अहसास किया, लेकिन शाम होते ही तेज ठंड शुरू हो गई। मंगलवार सुबह से कोहरा इतना घना था कि दस मीटर दूर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भी इससे काफी परेशानी हो रही है।
जरा सी लापरवाही होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए लोग सड़कों पर वाहनों में हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे का कहना है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी। जनवरी माह के पहले सप्ताह तक इसी तरह सुबह का मौसम बना रहेगा।