फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: हैदराबाद जा रहा बकरियों से भरा ट्रक, जबलपुर हाइवे पर हुआ हादसा, 230 की मौत

सार

उत्तर प्रदेश से खरीदकर बकरियों को लेकर हैदराबाद जा रहा ट्रक जबलपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 230 बकरियों की मौत हो गई है। कई घायल हुई हैं। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामला बकरियों के ओवरलोड का भी बन रहा है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मृत पड़ी बकरियां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह जबेरा थाना क्षेत्र की बिदारी घाटी में एक बकरियों से भरा ट्रक पलटने से 230 बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ट्रक एक अन्य वाहन को क्रॉस कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ट्रक में बकरियों को ओवरलोड करने का मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MH-40-AK-4177 उत्तर प्रदेश के महोबा से 500 बकरियों को लेकर हैदराबाद जा रहा था। जबेरा थाना क्षेत्र की विदरी घाटी के मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत बकरियों को सड़क किनारे से हटाया। ट्रक में कुल 500 बकरियां भरी हुई थीं, जिनमें से 230 की मौत हो गई और 170 बच गईं। कुछ बकरियां घायल हुई हैं। बकरियों के दस्तावेज ट्रक चालक के पास थे, लेकिन ट्रक में क्षमता से अधिक बकरियां भरी गई थीं। ये बकरियां महोबा, उत्तर प्रदेश के बाजार से खरीदकर हैदराबाद ले जाई जा रही थीं। ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जबेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद ही ट्रक को छोड़ा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें