फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: नगर पालिका के वाहन प्रभारी पर कचरा वाहन चालक ने लगाया चाकू मारने का आरोप, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 26 May 2024 11:12 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के शोभानगर में रहने वाले चालक ने नगरपालिका के वाहन प्रभारी विकास तिवारी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
घायल वाहन चालक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह नगर पालिका में सफाई विभाग का वाहन चलाने वाले चालक पर शनिवार रात चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कर्मचारी ने नगर पालिका में पदस्थ वाहन प्रभारी विकास तिवारी पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के शोभानगर निवासी मनोज अहिरवार ने बताया कि वह शनिवार रात राजनगर की ओर से आ रहा था। रास्ते में नगरपालिका के वाहन प्रभारी विकास तिवारी और विनीत तिवारी मिले। मनोज ने बताया कि उसने विकास तिवारी से अपनी वेतन को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि कोई वेतन नहीं मिलेगा। इस दौरान उन्होंने जांघ पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से चले गए। घायल में अवस्था में उसके साथी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें