फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पुलिस थाने के अतिक्रमण पर ही चल गया प्रशासन का बुलडोजर, आवागमन में हो रही थी परेशानी

Sat, 27 Jan 2024 09:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह के मड़ियादो में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। इसी क्रम में पुराने पुलिस थाने की बॉउंड्रीवाल के चलते अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस थाने की बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। 

विज्ञापन
पुलिस थाने के अतिक्रमण पर ही चल गया प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लाक के उपतहसील मुख्यालय मड़ियादो में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार के नेतृत्व में राजस्व अमले और मड़ियादो सहित अन्य कई थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में बस स्टैंड पर पुराने पुलिस थाने की बाउंड्रीवॉल को गिरा दिया।

विज्ञापन


इस बाउंड्रीवॉल से सटकर कुछ दुकानें संचालित हो रही थीं, जिनके दुकानों के टीनशेड, छ्प्पर आदि जेसीबी मशीन से गिराए गए। बता दें कि मड़ियादो बस्ती के सकरे मार्ग पर लगातार फैलते अतिक्रमण से आये दिन जाम के हालात बनते हैं। जिससे वाहन चालकों और आमजनों को असुविधा हो रही थी। जिससे निपटने प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है।

पुराना थाना परिसर की बाउंड्री से की शुरुआत
शनिवार दोपहर को राजस्व अमला दल बल के साथ मड़ियादो पहुंचा। यहां मुख्यमार्ग का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पुराने पुलिस थाना परिसर की बाउंड्री तोड़कर की गई। पूरी कार्रवाई पुलिस बल की उपस्थिति में शुरू हुई।
विज्ञापन


150 लोगों का अतिक्रमण हुआ था चिन्हित
बता दें कि राजस्व अमले द्वारा कुछ दिन पहले सर्वे कर अतिक्रमण चिन्हित किया गया था।  जिसकी सूचना अतिक्रमण करने वालो को दी गई थी। तीन दिन पहले नायब तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी कर पेशी लगाकर स्वत अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी और इसके बाद शनिवार को कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें