फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: चोरी का खुलासा होने के पहले पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, हड़कंप मचने के बाद देर रात हुआ गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 11:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह पुलिस को एक चोरी का खुलासा करना था और आरोपी भी गिरफ्तार हो गया था, लेकिन इसके पहले ही वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और चारों ओर खोजबीन करने के बाद आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
खुलासा होने के पहले पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, कोतवाली थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी को पकड़ा था। जो  बुधवार शाम बस स्टैंड से फरार हो गया। देर रात 11 बजे तक आरोपी के मामले में कोई जानकारी नहीं लगी थी। आरोपी की खोजबीन के लिए एसपी, एएसपी और सीएसपी स्वयं मैदान में उतरे। बताया जाता है कि बुधवार शाम पुलिस चोरी के एक मामले में खुलासा करने जा रही थी, इसकी सूचना भी मीडिया को दे दी थी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


रात में लाया गया जिला अस्पताल
पुलिस अभीरक्षा में आरोपी फरार होने से कई सवाल खड़े हो गए। पुलिस देर रात तक आरोपी को तलाशने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी करती रही। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी का पता चल गया है जिसे जबलपुर नाका क्षेत्र के किशन तलैया से दबोचा गया है। आरोपी को रात में ही एमएलसी के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें