फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह के 40 मजदूर महाराष्ट्र में बंधक, जान बचाकर भागे 5 मजदूर, पुलिस में दिया आवेदन

Wed, 31 Jan 2024 11:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलैया के बडेरा गांव निवासी 40 मजदूर महाराष्ट्र में बंधक बना लिए गए हैं। यह लोग गन्ना कटाई का काम करने गए थे। वहां से 5 मजदूर अपनी जान बचाकर गांव वापस आए और पूरी घटना परिजनों को बताई। जिसके बाद इन मजदूरों के साथ बंधक बनाए गए मजदूरों के परिजनों ने जबेरा पुलिस थाने में आवेदन देकर मजदूरों का वापस लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
दमोह के 40 मजदूर महाराष्ट्र में बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमराज सिंह गोंड ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस में जो आवेदन दिया है उसमें बताया की सभी मजदूर बोरगांव तहसील अक्काकोट जिला सोलापुर महाराष्ट्र में गन्ना कटाई की मजदूरी करने के लिए गए थे। बंधक बनाए गए मजदूरों के परिजनों का आरोप है कि  नरेश पुरी गोस्वामी निवासी सुनबारह के द्वारा सभी 40 मजदूरों को ठेकेदार रियाज खान के यहां गन्ना कटाई के लिए छोड़कर आया था। जिसमें से 5 मजदूर अपनी जान बचाकर भाग निकले, लेकिन शेष मजदूर अभी भी बंधक है।

विज्ञापन


करीब ढाई महीने से मजदूरों को ठेकेदार के द्वारा बंधक बनाकर रखा गया है ना उन्हें उनकी मजदूरी का रुपया दिया जा रहा है और ना ही घर आने दिया जा रहा है। जिससे उनके परिजन गांव बडेरा में परेशान है। जिस व्यक्ति के यहां वो गन्ना कटाई करने के लिए गए हुए हैं, वह बंधुआ मजदूरी करवाकर लगातार परेशान कर रहा है। सभी मजदूरों के परिजन सरपंच अजय चौधरी के साथ जबेरा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। प्रशासन से  इस मामले में गुहार भी लगाई गई है कि उनके परिजन जो महाराष्ट्र बंधक बना लिए गए हैं उनको मुक्त कराया जाए।

यह मजदूर बनाए गए बंधक
जिन मजदूरों को महाराष्ट्र में बंधक बनाने की बात कही जा रही है। उनमें दशरथ यादव, रज्जी बाई, राजेश पुरी,  मालती पुरी, अनीता सींग, राजेन्द्र यादव, संतोष सींग गौड़, सीतारानी, आरती, बबली, नीलेश पिता रघुवर सींग, मोनू सिंह, सावित्री सींग गौड, अशोक यादव, ललीता यादव, विनोद यादव, मीना सींग गौड़, रीना गौड, रवेंद्र  यादव, प्रेम सीग, चन्नू सींग गोड, अंजना सींग गौड़, राजकुमारी, जालम सींग, रामरती, नितिन यादव सहित अन्य लोग हैं जो बंधक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें