फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह कल जमा करेंगे नामांकन, जीतू पटवारी आएंगे दमोह

Mon, 01 Apr 2024 07:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे।   
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह का नामांकन जमा कराने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को हेलिकॉप्टर से दमोह पहुंचेंगे। उनके साथ कई पूर्व मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। दोनों ही पार्टी प्रमुख रूप से अपने-अपने नामांकन भरने की तैयारी में जुट गई है। जहां एक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को दमोह आ रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी चार अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का नामांकन भरने दमोह पहुंच रहे हैं।

तरवर कल करेंगे नामांकन दाखिल
कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिह लोधी मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करेंगे। जीतू पटवारी हेलीकॉप्टर से दोपहर में दमोह पहुंचेंगे। इस मौके पर विधायक रामसिया भारती, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, मनु मिश्रा, ज्योति पटेल, राव ब्रजेन्द्र सिंह, प्रदीप खटीक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


राहुल सिंह चार को करेंगे नामांकन दाखिल
भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी चार अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रथम दमोह नगर आगमन हो रहा है। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दमोह आ सकते हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के अलावा राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल भी नामांकन दाखिल करने के दौरान उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें