फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दमोह के जबेरा बाइपास पर आपस में टकराए दो ट्रक, एक घायल जबलपुर रेफर

Fri, 01 Mar 2024 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में जबेरा बाइपास पर आपस में दो ट्रक टकरा गए। इस दौरान घायल हुए एक व्यक्ति को जबलपुर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
घायल को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर जबेरा बाइपास के मोड पर शुक्रवार दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन


हादसा जबेरा बाइपास के मोड़ पर हुआ, जहां दिल्ली पासिंग एक आइसर ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दिल्ली पासिंग के ट्रक चालक रूप सिंह पिता शिशुपाल 40 वर्ष निवासी भिंड घायल हो गया।

जबेरा थाना के एसआई निरीक्षक सियाराम सिंह ने बताया, दिल्ली पासिंग आइसर ट्रक की टक्कर जबेरा के भजिया वेयर हाउस जा रहे ट्रक से मोड पर आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर घायल की स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें