फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जबलपुर से दमोह शादी में खाना बनाने आ रहे लोगों से भरा मालवाहक पलटा, छह लोग घायल

Fri, 01 Mar 2024 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में हथनी गांव के समीप खाना बनाने वाले लोगों का मालवाहक  वाहन पलट गया। इसमें आधा दर्जन बावर्ची घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर नोहटा थाना के हथिनी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक मालवाहक को डंपर ने कट मार दिया, जिससे मालवाहक पलट गया और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग जबलपुर से दमोह एक शादी समारोह में खाना बनाने आ रहे थे।

विज्ञापन


घायल जबलपुर निवासी संतोष वर्मन ने बताया कि दमोह के एक शादी समारोह में उन्हें खाना बनाने का आर्डर मिला था। इसलिए वह अपने साथी शिवा, अल्ताफ, सोनू ठाकुर, ब्रजेंद्र, प्रशांत सेनी के साथ मालवाहक में सवार होकर जबलपुर से दमोह के लिए निकले थे। लेकिन हथनी गांव के समीप पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने उनके वाहन को कट मार दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया और उसमें सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। नोहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें, डिंडौरी हादसे के बाद भी दमोह में पुलिस प्रशासन के द्वारा मालवाहक में सवारी ढोने वाले वाहनों  पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि एसपी सुनील तिवारी ने कहा है कि उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन उनके निर्देश के बावजूद भी दमोह-जबलपुर हाइवे पर सवारियों से भरा मालवाहक पलट गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें