फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दमोह में सरखड़ी गांव के पास भोपाल के जैन परिवार की कार पलटी, पति-पत्नी की मौत

Sat, 30 Mar 2024 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में सरखड़ी गांव के पास भोपाल के जैन परिवार की कार पलट गई। इस दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई। बता दें कि पूरा परिवार कुंडलपुर जा रहा था।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह से होकर गुजरने वाले दमोह-सागर मार्ग पर देहात थाना के ग्राम सरखड़ी के समीप शनिवार शाम भोपाल निवासी जैन परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पति-पत्नी की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। कार सवार लोग कुंडलपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए कार चालक भोपाल निवासी पवन जैन ने बताया कि भोपाल के चौक बाजार निवासी अक्षय जैन अपनी पत्नी सोनल और बच्चों के साथ कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम सरखड़ी के समीप एक बाइक सवार को बचाने में ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 को सूचना देकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने पति अक्षय जैन और पत्नी सोनल जैन को मृत घोषित कर दिया।

जबकि उनके दो पुत्र और पुत्री अनन्या व अक्षय तथा ससुर और देवर भी घायल हुए हैं, जिनका  इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर परिजनों को सूचित किया और दोनों शव को शवगृह में रखवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें