फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जल संकट से जूझ रहे पथरिया स्टेशन के रेल कर्मी, नहाने के लिए बाजार के खरीद रहे पानी

Wed, 17 Jul 2024 04:58 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रेलवे स्टेशन पर बीते तीन माह से नलों में पानी नहीं आ रहा। लोग यहां प्यासे रह जाते हैं या फिर मजबूरी में उन्हें कैंटीन से पैसे देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन
पथरिया रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन पर पदस्थ रेल कर्मचारियों की स्टाफ कॉलोनी में जल संकट बना हुआ है। बीते तीन दिनों से जल सप्लाई नहीं होने से यहां रहने वाले कर्मचारियों की पत्नियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाले एक रेल कर्मी की पत्नी नगीना बेगम ने बताया कि तीन दिन से नल नहीं आए। इसके पहले भी यही समस्या बनी थी और गंदा पानी आ रहा था जिससे बीमारियों की आशंका बन जाती है। ममता नाम की एक और महिला ने बताया कि जल सप्लाई न होने से परेशानी है। बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। गंदगी इतनी अधिक है कि सांप निकल रहे हैं, जिससे जान का जोखिम बना रहता है। साफ सफाई भी नहीं हो रही। एक और रेल कर्मी की पत्नी ज्योति ने बताया कि दोपहर हो गई है और हम बगैर नहाए बैठे हुए हैं। जब बाजार से पानी खरीद कर लाएंगे, उसके बाद ही हम अपनी दैनिक क्रियाओ को कर पाएंगे। जरा सी खराबी होने पर भी यहां कोई मरम्मत नहीं करता और परेशानी हम लोगों को भुगतनी पड़ती है।

तीन माह से नहीं पानी
नियमित रूप से रेल का सफर करने वाले और कई लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर बीते तीन माह से नलों में पानी नहीं आ रहा। लोग यहां प्यासे रह जाते हैं या फिर मजबूरी में उन्हें कैंटीन से पैसे देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। फरीद खान ने बताया कि वह करीब तीन माह से देख रहा है कि यहां स्टेशन पर पानी नहीं आ रहा। इस अव्यवस्था को लेकर रेल प्रबंधन के अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। कॉलोनी की व्यवस्थाएं देखने वाले आईओडब्ल्यू विभाग के भूपेंद्र कुमार का कहना है कि वह इस मामले को दिखवाते हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें