फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गर्मी से परेशान हो रहे लोग, ग्रामीण अंचल में बरस रहे बदरा, तेजगढ़ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश

Mon, 17 Jun 2024 06:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तेंदूखेड़ा ब्लॉक में नगर के अलावा चार सेक्टर हैं। झलोन, सर्रा, तारादेही और सैलवाड़ा। लेकिन बारिश केवल तेजगढ़ गांव में हुई। आसपास के गांव में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
झमाझम बारिश से सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला मुख्यालय पर बारिश की एक बूंद नहीं गिरी, जिससे भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं और ग्रामीण अंचल में बारिश हो रही है। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ में सोमवार को दो बार तेज बारिश होने के बाद काफी ठंडक हो गई है। जबकि अन्य जगह पूरे दिन तेज धूप निकली रही और लोग गर्मी से परेशान होते रहे।

विज्ञापन


कुछ यही हाल तेंदूखेड़ा में भी रहा। यहां भी बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। जबकि तेजगढ़ में रविवार की रात और सोमवार सुबह अच्छी खासी बारिश होने के बाद पूरे दिन ठंडक महसूम हुई। तेजगढ़ निवासी अनूप लोधी ने बताया, रविवार की रात्रि और सोमवार की सुबह आठ बजे से तेजगढ़ गांव में काफी तेज बारिश हुई। जो करीब आधे घंटे तक जाती रही। बारिश थमने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ।

तेंदूखेड़ा ब्लॉक में नगर के अलावा चार सेक्टर है। झलोन, सर्रा, तारादेही और सैलवाड़ा, लेकिन बारिश केवल तेजगढ़ गांव में हुई। आसपास के गांव में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी तरह सैलवाड़ा गांव में अभी तक कोई बारिश के आसार समझ में नहीं आए, यहां रविवार को भी धूप निकली रही और सोमवार को भी पूरे दिन यही हाल रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है, इतने के बीच ही घटता-बढ़ता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें