फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह की सड़कों पर अंग्रेजों के समय की कार देखने उमड़ पड़े लोग; सवारी का भी लिया आनंद

Fri, 22 Dec 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

British Era Car: दमोह में सड़कों पर अंग्रेजों के समय की कार दोड़ती दिखी तो लोग उसे देखने पहुंच गए। लोगों ने इस कार की सवारी का आनंद भी लिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने की कार की सवारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह शहर की सड़कों पर शुक्रवार को अंग्रेजों के समय की कार दौड़ती दिखी। उसे देखने और उसमें सवार होने के लिए लोग भी पहुंच गए। कुछ समय के लिए यह कार किल्लाई नाका चौराहे के पास रुकी तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

कार मालिक अभाना निवासी हरी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें पुरानी कार रखने का काफी शौक है। यह कार एक साल पहले छिंदवाड़ा से अपने रिश्तेदार से चार लाख रुपये में खरीदी थी। कार पेट्रोल से चलती है जो एक लीटर में 12 से 13 किमी का माइलेज देती है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी शादी में भी मेरी कार को ले जाने लगे हैं। ताकि उनकी शादी यादगार बन सके।

एक बुजुर्ग रामसेवक पटेल ने बताया कि यह कार अंग्रेजों के अलावा उस समय के राजा-महाराजा उपयोग करते थे। वहीं, कुछ लोगों ने इस कार में सफर का आनंद भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें