अंग्रेजों के जमाने की कार की सवारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के दमोह शहर की सड़कों पर शुक्रवार को अंग्रेजों के समय की कार दौड़ती दिखी। उसे देखने और उसमें सवार होने के लिए लोग भी पहुंच गए। कुछ समय के लिए यह कार किल्लाई नाका चौराहे के पास रुकी तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कार मालिक अभाना निवासी हरी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें पुरानी कार रखने का काफी शौक है। यह कार एक साल पहले छिंदवाड़ा से अपने रिश्तेदार से चार लाख रुपये में खरीदी थी। कार पेट्रोल से चलती है जो एक लीटर में 12 से 13 किमी का माइलेज देती है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी शादी में भी मेरी कार को ले जाने लगे हैं। ताकि उनकी शादी यादगार बन सके।
एक बुजुर्ग रामसेवक पटेल ने बताया कि यह कार अंग्रेजों के अलावा उस समय के राजा-महाराजा उपयोग करते थे। वहीं, कुछ लोगों ने इस कार में सफर का आनंद भी लिया।