फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में हाईस्कूल में असामाजिक तत्वों ने आग लगाने का किया प्रयास, इसी स्कूल में होना है मतदान

Wed, 11 Oct 2023 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के वीर दुर्गादास हाईस्कूल भवन में असामाजिक तत्वों ने आग लगाने का प्रयास किया है, इसी स्कूल को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन
दमोह में इस स्कूल को मतदान केंद्र के रूप में चुना गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में घंटाघर के समीप मांगज स्कूल के नाम से पहचाने जाने वाले वीर दुर्गादास हाईस्कूल भवन में असामाजिक तत्वों ने आग लगाने का प्रयास किया है, इसी स्कूल को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बनाया गया है। हालांकि आरोपी घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए और आग ताले और गेट में लगने के बाद बुझ गई, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। 
विज्ञापन


सुबह जब स्कूल प्राचार्य लता त्रिपाठी स्कूल पहुंचीं तो परिसर में गंदगी और कचरा देख हैरान हो गईं और जब वे अपने कक्ष की ओर पहुंची तो गेट और ताले पर आग लगाने के निशान थे और पास में ही शराब को बोतलें डली थीं। गनीमत रही कि आग बुझ गई यदि आग भड़क जाती तो स्कूल का पूरा रिकॉर्ड भी जल जाता और आसपास दुकानें हैं जिससे एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। जब आरोपी आग लगाने में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने स्कूल परिसर में कचरा फैला दिया। त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से भी की है। 

यदि मतदान सामग्री रखने के दौरान असामाजिक तत्व यहां आग लगाते तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। दरअसल इस स्कूल के पास बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जो रात के समय गेट से स्कूल के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें