फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचीं AAP प्रत्याशी; BJP-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी किया नामांकन

Mon, 30 Oct 2023 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Election 2023: दमोह जिला कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंची आप प्रत्याशी चाहत मणि पांडे को देखने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए, क्योंकि अभी तक लोगों ने उन्हें टीवी पर ही देखा था। लेकिन अब वे उन्हें अपने सामने देख रहे थे।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने पहुंचीं आप नेत्री चाहत मणि पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान होने में अब बीस दिन भी नहीं बचे हैं। वहीं, सोमवार का दिन राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन करने की धमा-चौकड़ी में बीत गया। चूंकि आज नामांकन करने का आखिरी दिन था, इसलिए अपने हिसाब से और दमखम से तरह-तरह से नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी की दमोह विधानसभा की प्रत्याशी व टीवी कलाकार चाहत मणि पांडे सोमवार को बैलगाड़ी पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल कराने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इसके साथ ही दमोह जिले की चारों विधानसभा के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

दरअसल आप प्रत्याशी चाहत मणि पांडे को देखने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए, क्योंकि अभी तक लोगों ने उन्हें टीवी पर ही देखा था। लेकिन अब वे उन्हें अपने सामने देख रहे थे। वहीं, भाजपा की रैली स्थानीय तीन गुली चौराहा से शुरू हुई। उसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और चारों विधानसभा के प्रत्याशी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान दमोह विधानसभा के प्रत्याशी जयंत मलैया के साथ तीनों विधानसभा के प्रत्याशी मोजूद रहे। वहीं, कांग्रेस के दमोह प्रत्याशी अजय टंडन के साथ तीनों विधानसभा के प्रत्याशी कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें