फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: BSP के टिकट पर पथरिया से दूसरी बार चुनावी मैदान में रामबाई, पार्टी की तीसरी लिस्ट जारी

Tue, 10 Oct 2023 07:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Election 2023: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चार लिस्ट जारी की जा चुकी है। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। जबकि सोमवार नौ अक्टूबर देर रात बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
विधायक रामबाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर रामबाई सिंह परिहार पर दाव लगाते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रामबाई दूसरी बार बीएसपी के टिकट पर पथरिया विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इस बार का चुनाव काफी मुश्किल भरा भी रहेगा, क्योंकि परिवार के लोगों का साथ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि विधायक रामबाई के पति, देवर सहित अन्य लोग कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। इसके पहले पथरिया से भारतीय जनता पार्टी ने लखन पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब केवल यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी का घोषित होना बाकी है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में पथरिया विधानसभा से रामबाई सिंह परिहार चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। वह अपने दबंग अंदाज को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं।

इससे पहले कांग्रेस के सभी दावेदारों ने माता के मंदिर में कसम खाकर यह संकल्प लिया है कि उनमें से किसी को भी टिकट मिलती है तो बाकी सभी दावेदार उस प्रत्याशी का साथ देंगे और कोई बगावत नहीं करेगा। यदि कांग्रेस के दावेदार अपनी बात पर अडिग रहते हैं तो यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर होगी और रामबाई का चुनाव काफी कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन


इसका मुख्य कारण यह भी है कि विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार, देवर चंदू सिंह परिहार, भतीजे और भाई हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। जो बीते 2018 विधानसभा चुनाव में बाहर थे और चुनावी कमान उन्होंने संभाल रखी थी। लेकिन इस बार रामबाई को अकेले ही चुनाव लड़ना पड़ेगा।

26 सीटों के प्रत्याशियों की हुई घोषणा
बीएसपी ने अपनी तीसरी लिस्ट में 26 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दमोह जिले की पथरिया सीट से मौजूदा विधायक रामबाई सिंह का नाम है। इस बार भी पार्टी ने पथरिया से ही उन पर दांव लगाया है। साल 2018 के विधानसभा में भी बीएसपी ने पथरिया से रामबाई को टिकट दिया था, तब रामबाई यहां से जीतकर विधायक बनी थीं।

तीसरी सूची में हैं इन प्रत्याशियों के नाम 

  • रामबाई सिंह- पथरिया
  • सोनेराम कुशवाह- जौरा 
  • सोनेराम धाकड़ उर्फ सोनी- सबलगढ़ 
  • रामवरन सिंह- अंबाह
  • महेश कुशवाह- विजयपुर
  • राजू चौधरी- भांडेर 
  • ह्रदेश कुशवाह- खरगापुर 
  • घासीराम पटेल- राजनगर
  • डीलमणी सिंह उर्फ बब्बू राजा- छतरपुर
  • महेंद्र गुप्ता- बिजावर 
  • सुभाष शर्मा- चित्रकूट
  • रामायण साकेत- मनगवां 
  • रानी वर्मा- सिहावल 
  • विजय कुमार विरसा- जैतपुर 
  • सुभाष मरकाम- सिहोरा 
  • अजाव लाल शास्त्री- वारा सिवनी
  • पंचेश्वर गुरुजी- कटंगी
  • अहिरवरन सिंह गुर्जर- शिवपुरी 
  • उमा देवी वर्मा- गोविंदपुरा 
  • सविता अहिरवार- गाडरवारा 
  • विक्रम हिरपाची- छिंदवाड़ा
  • इंदल राव खातरकर- मुलताई
  • संदीप अटूट- खंडवा 
  • वद्रीलाल कटारिया- आष्टा 
  • बलवंत सिंह गुर्जर- सुवासरा 
  • दिलीप कासडेकर- नेपानगर

बसपा की दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नाम थे

  • बालकिशन चौधरी- जबलपुर पूर्व
  • छंगेलाल कोल- अमरपाटन
  • रक्षपाल सिंह- भिंड
  • विश्राम सिंह बौद्ध- बैरसिया 
  • कमलेश दोहरे- सीहोर 
  • एसएस मालवीय- सोनकच्छ 
  • जीवन सिंह देवड़ा- घटिया
  • देवीदीन आशु- गुन्नौर 
  • डीडी अहिरवार- चंदला

BSP ने कर लिया है गठबंधन
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ने गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर भी सहमति बन गई है। बसपा 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं, गोंगपा 52 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें