फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में गजब की चोरी, करंट दौड़ रही 11 केवी की चालू लाइन का तार ले गए अज्ञात चोर, ग्रामीण हैरान

Fri, 22 Sep 2023 03:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश में हैरान कर देने वाली चोरी करने का मामला सामने आया है। करंट दौड़ रही 11 केवी की चालू लाइन की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह होते ही बिना तार के पोल देखकर ग्रामीण चकित रह गए। जिसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
करंट दौड़ रही 11 केवी की चालू लाइन का तार चुरा ले गए अज्ञात चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली का नाम सुनते ही लोगों के जहन में इसका करंट जरूर दौड़ने लगता है। लेकिन दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॅाक में अज्ञात चोरों ने करंट की रफ्तार को भी पीछे छोड़ दिया और 11 केवी की चालू लाइन का तार चुराकर ले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चोरी की यह घटना गुरुवार की रात घटित हुई। जब बिजली गुल हुई और लोग अपने घरों से बाहर निकले तब उन्हें पता चला कि खंभे का तार चोरी हो गया है। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया। तेंदूखेड़ा जेई अंसारी ने इसकी लिखित शिकायत तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद बिजली विभाग और पुलिस तार चोरी करने वाले आरोपियों की खोज में जुट गई है।

मामला  तेंदूखेड़ा अंतर्गत आने वाली सहजपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत पंडाबाबा के पास का है। जहां अज्ञात चोर 11 केवी लाईन की चालू लाइन से एल्युमिनियम का तार काट ले गए। जिससे छह गांव अंधेरे में डूब गए हैं। तार चोरी होने की रिपोर्ट बिजली कंपनी द्वारा थाने में की गई है। जानकारी के अनुसार नगर से लगभग 12 किमी दूर गुरुवार की रात में पंडा बाबा से लेकर टावर के पास रोड तक 11 केवी के नौ बिजली पोलों का लगभग दो  किलोमीटर लंबा तार अज्ञात चोर चालू लाइन में काटकर ले गए।      
विज्ञापन


बिजली के तार चोरी की घटना के बाद दो ग्राम पंचायतो के अंतर्गत आने वाले छह गांवों में अंधेरा छा गया है। उन गांवों में करीब चार से पांच हजार लोग प्रभावित हुए हैं। ये ग्राम है पांडाझिर, 27 मील, सहजपुर, इमलीडोल, बारह, हाथीडोल गांव शामिल है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक बिजली सप्लाई बंद हुई तो हम लोगों ने सोचा कि सप्लाई काटी गई है। लेकिन काफी  समय तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो इसकी जानकारी विभाग को दी गई। सुबह देखा तो 11 केवी लाइन के नौ पोलों से अज्ञात चोर तार चुरा कर ले गए थे। तार चोरी होने से बिजली कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

इधर, बिजली तार चोरी होने से गांव में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली सुविधा चालू करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि गांव में अंधेरा छाया हुआ है। वर्षा का मौसम है। जहरीले जीव और जंतुओं का भय सता रहा है। इसलिए विद्युत व्यवस्था जल्द से जल्द सुचारू की जाए। सहजपुर गांव के पूर्व सरपंच गुड्डू दुबे ने घटना के संबंध में बताया कि रात में करीब 12 बजे विद्युत सप्लाई बंद हुई तो हमने सोचा की बिजली तेंदूखेड़ा से बंद की गई होगी। लेकिन जब सुबह तक लाइट नहीं आई तो मैंने लाइनमैन भरत सिंह को फोन लगाया और बिजली बंद होने का पूछा तो उन्होंने कहा कि लाइन तो तेंदूखेड़ा से चालू है। इसके बाद लाइनमैन और उनके सहयोगी कर्मचारी सीताराम के द्वारा लाइन का निरीक्षण किया गया और देखा तो पोलों से बिजली का तार ही चोरी हो गया था। इसलिए बिजली सप्लाई बंद थी।

मामले को लेकर तेंदूखेड़ा के जेई एमएफ अंसारी ने बताया कि गुरुवार की रात में अज्ञात चोरों ने सहजपुर के पास से निकाली 11 केवी लाइन के नौ बिजली पोलों से विद्युत तार चोरी कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में कर दी गई है। चोरी किए गए तार की कीमत चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में नगर निरीक्षक फेमीदा खान ने बताया कि विद्युत कंपनी के जेई का फोन आया था। उनके द्वारा जानकारी दी गई थी। उसी जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें