सार
Madhya Pradesh Public Service Commission: दमोह जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रांरभिक परीक्षा 2023 का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। जिले के केंद्रों पर दो पारी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न हुई है। अब दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक दूसरी पारी में परीक्षा होगी।
दूसरी पारी के लिए तैयार अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रांरभिक परीक्षा 2023 का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बताया की पहला पेपर कुछ सरल आया है, वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी पाली में देखते हैं क्या होता है।
इधर, कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दमोह के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हटा रीता डहेरिया, शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह आरएल बागरी, शासकीय जेपीबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए डिप्टी कलेक्टर दमोह महेन्द्र कुमार व ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय पीजी कॉलेज के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तेंदूखेड़ा अविनाश रावत की ड्यूटी लगाई है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर पीयूष भट्ट एवं डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को रिजर्व में तैनात है।
चाक-चौबंद इंतजाम भी किए गए
इस दौरान एडीएम मीणा मसराम और नायब तहसीलदार शिल्पी ने पहुंचकर चल रही परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों में पुलिस व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम भी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा देने के लिए कमला नेहरू महाविद्यालय में 474, एमएलबी में 350, पीजी कॉलेज में 230, पॉलिटेक्निक में 276 और जेपीबी परीक्षा केंद्र में 383 परीक्षार्थी उपस्थित रहे