फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बुंदेली दमोह महोत्सव का रहा अंतिम दिन, राधा-कृष्ण के भजन नृत्य की हुई प्रस्तुति

Sat, 02 Mar 2024 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: दमोह में बुंदेली महोत्सव का शुक्रवार रात को समापन हो गया। अंतिम दिन श्री कृष्ण, राधा रानी के भजन और नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। इस महोत्सव में बुंदेलखंड के खेल, व्यंजन और बुंदेली प्रतिभाओं को मंच दिया गया था। प्रतिदिन कलाकार अपनी प्रस्तुति देते थे।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के भजन नृत्य की हुई प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरव न्यास के आजीवन संरक्षक पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया एवं डॉ सुधा मलैया मार्गदर्शन में आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के द्वारा श्री राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिससे महोत्सव का अंतिम दिन भक्तिमय बन गया। अंत में महोत्सव प्रबंधक सिद्धार्थ मलैया ने मंच से सभी न्यास पदाधिकारी सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन


महोत्सव के अंतिम दिवस शिक्षक सीता राम सोनी के मार्गदर्शन में भगवान श्री राधा कृष्ण पर आधारित भजनों पर नित्य प्रस्तुति दी, जिससे महोत्सव का वातावरण भक्तिमय बन गया और सभी श्री राधा कृष्ण के जय कारे लगाकर नृत्य प्रस्तुति का आनंद उठाते रहे। सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि 16 फरवरी से आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव में निरंतर 14 दिन आप सभी ने महोत्सव में संस्कृतिक प्रस्तुतियां विभिन्न प्रदेशों के नृत्य गायन व्यंजन और प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया। 

सभी का जताया आभार
यह सब केवल कुछ लोगों के सहयोग से नहीं बल्कि इसके लिए एक बहुत बड़ी टीम निरंतर मेहनत करती रही। न्यास अध्यक्ष से लेकर संचालन, बिजली व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, डिजाइन व्यवस्था ऐसे अनेक विभाग रहे, जिनका का कई लोगों ने प्रभार निभाया। मैं इस मंच से सभी का आभार प्रकट करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं कि बुंदेली दमोह महोत्सव की निरंतरता ऐसे ही आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से चलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें