फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: खुद को पुलिस बताकर शातिरों ने बस स्टैंड पर की ठगी, तलाशी के बहाने पार कर दिए लाखों के आभूषण

Sat, 02 Mar 2024 12:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बस स्टैंड में व्यक्ति के बैग की तलाशी के दौरान आरोपियों ने  सोने की सामग्री निकालकर कागज में पत्थर भरकर रख दिए। पुलिस ने धारा 420 के तहत दर्ज किया मामला।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में नकली पुलिसकर्मी बनकर तीन आरोपियों ने बस स्टैंड पर एक युवक के बैग के तलाशी लेने के बहाने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


सिविल कपड़ों में थे आरोपी
कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया नरसिंहपुर निवासी सुभाष नेमा के साथ यह ठगी हुई है। वह दमोह में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। गुरुवार की दोपहर बस स्टैंड पर उतरते ही वह सड़क पर आए, जहां तीन युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने अपने आपको सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मी बताया और कहा उन्हें सिविल कपड़ों में संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच पड़ताल करनी है। 

बैग में रख दिए पत्थर
इस पर सुभाष नेमा ने अपना बैग जांच के लिए दे दिया। उसके बाद आरोपियों ने उनकी सोने की चेन और अंगूठी उतरवाई और कहा कि कागज में रखकर बैग में रख दो, ताकि हम आपकी तलाशी ले लें। पीड़ित ने ऐसा ही किया। तभी आरोपियों ने वह सोने की सामग्री निकालकर कागज में पत्थर रख दिए। इसके बाद आरोपियों ने बैग वापस कर दिया। युवक एक होटल पर खाना खाने पहुंचा और जब बैग चेक किया तो कागज में सोने के जेवर की जगह पत्थर निकले और उसके साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर इस घटना की जानकारी देते हुए आवेदन किया। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने नरसिंहपुर निवासी युवक को रोककर बैग की तलाशी लेकर ठगी की है। अब पुलिस इसी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें