फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्मी के बीच बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, तापमान में आई गिरावट

Sun, 27 Apr 2025 05:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में रविवार दोपहर मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर तेज बारिश और 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हटा और बटियागढ़ में विशेष रूप से असर दिखा। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की आशंका जताई थी। 
विज्ञापन
बारिश के साथ गिर रहे ओले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में रविवार की दोपहर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। हालांकि यह मौसम सभी जगह एक सा नहीं रहा। जिला मुख्यालय पर सुबह के समय हल्की रिमझिम बारिश हुई, लेकिन उसके बाद धूप निकल आई और कोई बारिश नहीं हुई। बीच में हवाओं के चलने के साथ आसमान में बादल जरूर छा गए। मौसम विभाग के द्वारा जिस प्रकार से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। उसी के तहत दमोह जिले में रविवार को कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- शहडोल में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट, शासकीय आवास में गिरा भारी भरकम पेड़

15 मिनट बरसे ओले
रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे हटा में अचानक से तेज हवाओं के चलने के साथ बारिश शुरू हो गई और ओलावृष्टि होने लगी। करीब 15 मिनट तक एक सी रफ्तार से ओले गिरे जिससे लोगों का आवागमन भी बंद हो गया और अपने आप को सुरक्षित स्थानों की ओर ले गए। 15 मिनट के बादओले गिरने बंद हो गए, लेकिन बारिश होती रही। वहीं बटियागढ़ ब्लॉक में भी तेज बारिश होने से मौसम काफी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मी से मिली थोड़ी राहत, लेकिन फिर बरसेगी आग, जानिए कब बदलेगा मौसम

इसके पहले तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था और लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। धूप लोगों को जला रही थी स्थिति यह थी कि दोपहर के समय शहर के अधिकांश चौराहों पर भीड़ भी नजर नहीं आ रही थी, लेकिन शनिवार की दोपहर से मौसम में हल्का सा बदलाव हुआ। पहले आसमान में बादल छाए फिर रविवार को मौसम बिल्कुल ही बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिस प्रकार से मौसम बना हुआ है उसे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर भी शाम तक तेज बारिश हो सकती है। बारिश नहीं भी होती तब भी लोगों को गर्मी से निजात मिल ही गई है बिना कूलर के भी लोग अपने घरों में आराम से रह रहे हैं।

 

दमोह में अचानक बदला मौसम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें