फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: कट्टा लगाकर निजी बैंक के कर्मचारी से साढ़े चार लाख की लूट, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Sat, 11 May 2024 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh Crime: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में शुक्रवार शाम एक निजी बैंक के कर्मचारी को कट्टा लगाकर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने साढ़े चार लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तारादेही तिराहा के पास मुन्नालाल चौधरी की गोदाम के सामने हिंडोरिया निवासी निजी बैंक के कर्मचारी हरेंद्र सिंह ठाकुर (22) को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कट्टा लगाकर साढ़े चार लाख रूपए लूट लिए और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद नगर में सनसनी फैल गई। पीड़ित हरेन्द्र ने बताया कि वो कोटा बैंक में कैंप मैनेजर के पद पर कार्यरत है। यहां सम्पूर्ण क्षेत्र के समूहों को बैंक के माध्यम से कर्ज वितरण किया जाता है।

विज्ञापन


लगभग 40 गांव की 4 लाख 51 हजार 130 रूपए वसूली की गई थी। वह इन रुपयों को बैग में रखकर एसबीआई बैंक में जमा करने बाइक से जा रहा था। जैसे ही मुन्ना चौधरी की गोदाम से बाइक से बैठकर निकला तो दो लोग मुंह में कपड़ा बांधकर बाइक से उसके पास आए और कट्टा लगाकर पैसे का बैग लूटकर भाग गए।

हालांकि ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात रिकार्ड हो गई। वहीं राकेश तिवारी ने बताया है कि घटना के समय वह भी हरेंद्र के साथ था और घटना के बाद नकाबपोश पैसे लेकर फरार हो गये। जिसके बाद घटना की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस को दी है। तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने बताया कि घटना हुई है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें