फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी में रेत से भरा डंपर पलटा, लगी आग, मौके से भाग गया चालक

Mon, 06 May 2024 11:28 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी गांव के समीप सोमवार सुबह एक रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद चालक भाग गया। जिसके बाद सड़क से निकल रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर डंपर से निकलता धुआं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी गांव के समीप सोमवार सुबह एक रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और आग लग गई। घटना के बाद चालक भाग गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, हालांकि जब तक आग बुझती तब तक डंपर जलकर खाक हो गया था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार डंपर क्रमांक एमपी 34 एच 0556 रेत लेकर कटनी से दमोह की ओर आ रहा था। कुम्हारी के बड़ी टेक के पास सोमवार सुबह पांच बजे डंपर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जैसे ही डंपर पलटा, अचानक उसमें आग लग गई। जिसके बाद चालक और परिचालक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने डंपर से आग की लपटें उठती देखी तो कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित द्वेदी को जानकारी दी। उन्होंने फायर बिग्रेड को सूचित किया और मौके पर पहुंचे तो चालक नहीं मिला। वहीं, जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तब डंपर जलकर खाक हो गया था। फिर भी पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें