फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jageshwar Nath Mahadev: अभिनेता गोविंद नामदेव ने किया 13वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन, इस पोस्टर का किया विमोचन

Fri, 05 Jan 2024 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने दमोह के तेरहवें ज्योतिर्लिंग भगवान जागेश्वर नाथ महादेव का दर्शन किया। साथ ही भक्ति गीत 'सोए मन को जगाए हैं' के पोस्टर का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
पोस्टर का विमोचन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के बांदकपुर धाम में विराजे स्वयंभू श्री जागेश्वरनाथ भगवान को तेरहावें ज्योतिर्लिंग के रूप में पहचाना जाता है। भगवान की महिमा पर भक्ति गीत सोए मन को जगाए हैं के पोस्टर विमोचन बुंदेलखंड सागर के वरिष्ठ रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव के द्वारा किया गया।

विज्ञापन


गोविंद नामदेव के मुंबई स्थित निवास पर दमोह निवासी बालीवुड सिनेमेटोग्राफर और ओम शिव शक्ति फिल्म्स इंटरनेशनल के निर्माता हरीश पटेल और सहयोगी बिरजू पाल मिलने पहुंचे। गोविंद नामदेव ने भक्ति गीत की तारीफ करते हुए हरीश पटेल की सराहना की और कहा कि बांदकपुर प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है। शिव की महिमा पर पहली बार कोई भक्ति गीत मुंबई से रिकॉर्ड हुआ है, जो बेहद ही भावनात्मक है।

इस तरह के भक्ति गीत और भी बनते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसका खूब प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक महादेव की महिमा पहुंच सके। साथ ही टीम का उत्साहवर्धन करते हुए दमोह और बांदकपुर वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। अभिनेता गोविंद नामदेव ने हरीश पटेल के साथ बैठकर बांदकपुर के विषय में काफी चर्चाएं की। साथ ही सोए मन को जगाए हैं, गीत को सुनकर मंत्रमुग्ध होते हुए कहा कि आगे और भी गीतों की तैयारी जरूर करना। शिव हमारे आराध्य हैं, उन्हीं से सृष्टि का संचालन है। देवों के देव महादेव की भक्ति में किया गया कार्य जब निस्वार्थ भाव से होता है तो यकीनन पूरी सृष्टि उसकी सहायता करती है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोए मन को जगाए हैं, गीत नव वर्ष के प्रथम दिन ओम शिव शक्ति फिल्म्स इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जिसको अब तक हजारों लोग सुन चुके हैं और गाने पर झूम गाकर खुद ही उसका पोस्टर फ्लैक्स लगवा कर गीत का स्वयं के खर्चे पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ये अद्भुत है कि किसी गीत का प्रचार स्वयं लोगों के द्वारा हो रहा हो, हर जुबान पर सोए मन को जगाए हैं गीत छाया हुआ है। 

इस गीत को मुंबई रामराज स्टूडियो से रिकॉर्ड किया गया है। इसके गीतकार शिवम पांडे हैं और गीत लिखा है लालबाबू मिश्रा शिवाम्बा ने। सहयोगी बिरजू पाल, संगीत आकाश पटेल, रिकॉर्डिस्ट डी के दीवाना और निर्माता हरीश पटेल ओम शिव शक्ति फिल्म्स इंटरनेशनल है। सभी शिव भक्तों को धन्यवाद देते हुए हरीश पटेल ने बताया कि इस गीत को लगभग 200 म्यूजिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। साथ ही बहुत जल्दी गीत का वीडियो भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ-साथ ओम शिव शक्ति फिल्म्स इंटरनेशनल की ओर से महादेव जागेश्वर नाथ धाम पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी कार्य चल रहा है, जिसमें बहुत बारीकी से महादेव जागेश्वर नाथ के इतिहास को पूर्ण रूप से दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें