फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह-जबलपुर मार्ग पर बाइक सवार पर गिरा बिजली का तार, करंट से झुलसा युवक खुद बाइक से पहुंचा अस्पताल

Sat, 04 May 2024 09:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तत्काल ही बाइक सवार रूका तो बिजली कंपनी के कर्मचारी लाइन सुधार रहे थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर मार्ग पर देहात थाना अंतर्गत राजा पटना बैंक के समीप शनिवार दोपहर एक बाइक सवार पर बिजली का तार गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। हाथ व गर्दन में जल गया, तत्काल ही बाइक सवार रूका तो बिजली कंपनी के कर्मचारी लाइन सुधार कर रहे थे। उन्होंने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया तो घायल खुद ही बाइक से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा और जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के उमा मिस्त्री की तलैया में रहने वाले मुकेश पिता कैलाश चंद गुप्ता 46 ने बताया कि शनिवार दोपहर जबलपुर मार्ग से दमोह की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह राजा पटना बैंक के समीप पहुंचे उनके उपर बिजली का तार गिर गया, जिससे करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने उठकर देखा तो बिजली कर्मचारी सुधार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था। इसलिए सिर में कोई चोट नहीं आई।

घायल ने सबसे पहले मोबाइल से बिजली कर्मचारियों का वीडियो बनाया और जबलपुर नाका चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह पहले इलाज कराने अस्पताल जाएं। इसलिए घायल मुकेश इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। घायल ने बताया कि उसके उपर जैसे ही बिजली का तार गिरा तो हाथ और गर्दन में करंट लग गया और वह बाइक सहित नीचे गिर गए। हेलमेट लगाए थे इसलिए सिर में करंट नहीं लग पाया।
विज्ञापन


सामने बिजली कंपनी के कर्मचारी ट्रांसफार्मर में सुधार कर रहे थे उनके द्वारा कोई मदद नहीं की गई तो उन्होंने मोबाइल से इन लोगों का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना देने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। घायल ने मांग की है कि लापरवाह बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह देख लिया कि मेंरे उपर बिजली का तार गिरने से करंट लग गया है, इसके बाद भी उन्होंने उठाना भी उचित नहीं समझा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें