अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में 3 प्रत्याशी थे। जिसमें कमलेश भारद्वाज, पंकज खरे और रविकांत ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कमलेश भारद्वाज को 225 मत, पंकज खरे को 115 मत एवं रविकांत ठाकुर को 102 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कमलेश भारद्वाज तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए।
सुरेश खत्री बने उपाध्यक्ष
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्तार खान ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर कमलेश बढ़गैंया और सुरेश खत्री के बीच मुकाबला था। जिसमें सुरेश खत्री को 244 मत और कमलेश बढ़गैंया को 197 मत प्राप्त हुए, जबकि 5 मत निरस्त हो गए इस प्रकार सुरेश खत्री 47 मतों से उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित
वहीं सचिव पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें मनोज सेन, नितिन मिश्रा और सुधीर पांडे के बीच मुकाबला था। इसमें सुधीर पांडे को 175 मत, नितिन मिश्रा को 140 मत और मनोज सेन को 120 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुधीर पांडे 35 मतों से विजय घोषित किए गए, जबकि तीन मत निरस्त हुए। इसी प्रकार सहसचिव पद पर दीपा मिश्रा और केके वर्मा के बीच मुकाबला था। जिसमें दीपा मिश्रा को 248 मत और केके वर्मा को 192 मत प्राप्त हुए। जबकि सात मत निरस्त किए गए। इस प्रकार दीपा मिश्रा 56 मतों से विजय घोषित की गई।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर श्याम विश्वकर्मा और अतुल देव श्रीवास्तव के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अतुल देव श्रीवास्तव को 253 मत और श्याम सुंदर विश्वकर्मा को 191 मत प्राप्त हुए, जबकि तीन मत निरस्त किए गए। इस प्रकार 62 मतों से कोषाध्यक्ष पद पर अतुल देव श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गणेश सेन, गजाधर पटेल, संजय साहू के बीच मुकाबला था जिसमें गजाधर पटेल को 261 मत, गणेश सेन को 214 मत तथा संजय साहू को 200 मत प्राप्त हुए जबकि तीन मत निरस्त हुए। इस प्रकार गजाधर पटेल 47 मतों से विजय घोषित किए गए। इसके अलावा महिला पदाधिकारी में परवीन खान, द्रोपती ठाकुर को भी विजय घोषित किया गया।
निर्वाचन की संपूर्ण कार्रवाई में निर्वाचन अधिकारी सत्तार खान के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में मनीष नगाइच, अरविंद तिवारी, डीपी पटेल, अनिल खरे,अमित पांडे, मुकेश पांडे, राजेंद्र श्रीवास्तव, मंजूसा चौबे, दीपक सोनी का सहयोग रहा। मतगणना के बाद सभी पदाधिकारियो ने एक दूसरे को बधाई देकर शुभकामनाएं दी और न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विजय जुलूस निकाला गया।
अधिवक्ताओं के हक के लिए आगे रहूंगा
नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने कहा कि साथी अधिवक्ताओं के हक के लिए किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहूंगा। न्यायालय में जो अन्य कार्य बाकी है, उन्हें भी पूर्ण करने का आवश्यक प्रयास करूंगा तथा न्यायालय में जो भी कमियां और अधिवक्ताओं से जो भी सुझाव मिलेंगे उन पर भी शीघ्र ही अमल करने का प्रयास किया जाएगा।