फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: खाना खाते समय जमीन में गिरे डिप्टी रेंजर, जिला अस्पताल में हुई मौत, कुम्हारी में थे पदस्थ

Thu, 11 Jan 2024 12:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: कुम्हारी वन रेंज में पदस्थ एक डिप्टी रेंजर की खाना खाने के दौरान जमीन में गिरने से मौत हो गई। मृतक सगोनी वन परिक्षेत्र के कुम्हारी में पदस्थ थे। बुधवार रात अपने आवास पर खाना खाते समय नीचे गिर गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के कुम्हारी वन रेंज में पदस्थ एक डिप्टी रेंजर की खाना खाने के दौरान जमीन में गिरने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नोहटा थाना के गोला पट्टी गांव निवासी डिप्टी रेंजर राम जी पिता स्वर्गीय राजाराम गोंड 53 सगोनी वन परिक्षेत्र के कुम्हारी में पदस्थ थे। बुधवार रात अपने आवास पर खाना खाते समय नीचे गिर गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जिनको डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।

शोक संवेदना व्यक्त की गई
इधर, वन विभाग के डीएफओ महेंद्र सिंह उईके, एसडीओ आरसी चौबे, रेंजर अखिलेश चौरसिया ने परिजनों से जानकारी लेकर शोक संवेदना व्यक्त की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें